Dehradunuttarakhand

Corona in Uttarakhand: 94 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 930

 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 94 संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 98646 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 14007 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, हदेहरादून में सबसे ज्यादा 47, हरिद्वार में  20, नैनीताल में आठ,  टिहरी में 10, चमोली में छह, रुद्रप्रयाग में एक और ऊधमसिंह नगर में दो केस सामने आए हैं। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

लॉकडाउन का एक साल: कोरोना की चपेट में रहे सीएम से लेकर मंत्री, पहली बार हुए कुछ फैसले, विपक्ष भी रहा मुखर

मंगलवार को 52 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 94585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 930 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत रावत के संक्रमित होने के बाद उन्होंने अपनी कोविड जांच कराई थी।वहीं, हरिद्वार में लघु व्यापारियों ने अलकनंदा घाट पर गंगा पूजन कर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। व्यापारियों ने गंगा घाटों पर स्नान के लिए आने वाले यात्रियों से कोविड नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक भी किया। वहीं घाटों पर बिना मास्क लगाए घूम यात्रियों को मास्क वितरित किए।     

देश दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन ने गंगा घाटों पर जन जागरूकता अभियान चलाया। भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कुंभनगरी ही नहीं पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कुंभ मेले के आयोजन को लेकर संत- महात्माओं, व्यापारियों की काफी आशाएं बनी हुई हैं। इस दौरान राजेंद्र पाल, जयसिंह बिष्ट, राम बहादुर, राम किशोर, चंदन सिंह सैनी, ओमप्रकाश रावत, प्रभात चौधरी, शेरपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 

छात्र संक्रमित, आईटीआई में कक्षाएं तीन दिन के लिए बंद

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) में मंगलवार को एक छात्र के कोविड संक्रमित पाए जाने पर मशीनिस्ट ट्रेड की कक्षाएं तीन दिन के लिए बंद कर दी गईं हैं। शिक्षकों को भी आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस ट्रेड के छात्रों को अब कक्षा में आने से पहले अपनी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट देनी होगी। प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि छात्र की तबीयत दो-तीन दिन से खराब थी। आईटीआई के सभी शिक्षकों और छात्रों से कहा गया है कि स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत होने पर जांच जरूर कराएं। प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरे आईटीआई को बंद नहीं किया गया है। केवल संबंधित ट्रेड की कक्षाएं बंद की गईं हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *