Uttarkashi

अफीम की खेती करने वाले तीन आरोपी भेजे जेल:- UTTARKASHI NEWS

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

 राजस्व पुलिस ने मोरी प्रखंड के फतेपर्वत क्षेत्र के तीन लोगों को अवैध अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते माह क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 23 लोगों को भी अफीम की खेती मामले में जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने फिर 1.750 किग्रा अवैध चरस के साथ दो को किया गिरफ्तार – UTTARKASHI NEWS

बीते साल प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम मनीष कुमार ने मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान चलाया था। करीब दो दर्जन टीमें गठित कर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में अफीम की खेती को नष्ट करने के साथ ही इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। प्रशासन ने खेतों से बरामद अफीम को जांच के लिए लैब भेजा था। जांच में पुष्टि होने पर अफीम की खेती में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्रभारी तहसीलदार बीएल शाह ने बताया कि बीते बुधवार को बरी गांव निवासी विजेंद्र, सूर्य एवं दातिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *