शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Almora

Almora news- सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में दिया धरना

डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते लोग।
डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते लोग। 

 अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी डीडीए स्थगित करने का शासनादेश जारी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीडीए समाप्त होने तक धरना जारी रखा जाएगा।

समिति के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर जनभावनाओं के विरुद्ध पूरे प्रदेश में प्राधिकरण लागू कर दिया। इससे जनता परेशान है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा अल्मोड़ा में की थी, जिसका शासनादेश अभी जारी नहीं हुआ है।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्राधिकरण के मुद्दे पर जनता को केवल आश्वासन दे रही है। सरकार को जनता की दुख तकलीफों से कुछ भी लेना देना नहीं है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल को डीडीए समाप्त करने के लिए ज्ञापन भेजे हैं, पर डीडीए वापस नहीं लिया जा रहा है। इस कारण नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र की जनता को भवन निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि डीडीए स्थगित नहीं बल्कि पूरी तरह समाप्त किया जाना चाहिए।

संचालन सभासद हेम तिवारी ने किया। धरने में समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, हर्ष कनवाल,चंद्रमणि भट्ट, महेश आर्या, चंद्रकांत जोशी, तारा चंद्र साह, कंचन तिवारी, दिनेश जोशी, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पांडे आदि ने भाग लिया। इस मौके पर चमोली जल प्रलय आपदा में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *