रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Dehradunuttarakhand

मौसम: एक बार फिर पकड़ेगा मानसून जोर, दून समेत सात जिलों के लिया येलो अलर्ट

weather update meteorological forecast delhi noida ghaziabad gurugram haryana meerut know how long t 1597591134

 उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में मानसून कमजोर पड़ा है। लेकिन तीस जून के बाद मानसून में फिर तेजी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के बाद एक जुलाई से देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को राज्य के मुक्तेश्वर, थराली, बनबसा, बागेश्वर, धारचुला आदि कुछ ही जगहों पर मामूली बारिश दर्ज की गई। सोमवार के लिए राज्य में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। बहरहाल जून माह में करीब करीब सभी जिलों को अच्छी बारिश मिली है। बावजूद इसके जून के आखिरी सप्ताह तक आते आते मानसून कमजोर हुआ है।

यही वजह है कि मौसम विभाग ने 28, 29 व 30 के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे पहले के दिनों के लिए भी कुछ पर्वतीय जिलों को छोड़कर राज्य में कहीं भी न तो बारिश हुई न ही किसी प्रकार का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, इसे मानसून में कमजोरी आना कह सकते हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक एक जुलाई से राज्य में फिर बारिश में तेजी आएगी। हालांकि अभी भी राज्य में कहीं कहीं बारिश का अंदेशा जताया गया है मगर उसमें वह तेजी नहीं है। मैदानी इलाके इस हफ्ते पूरी तरह शुष्क रहे हैं। जबकि आने वाले तीन चार दिनों में भी मैदानी जिलों में बारिश के आसार कम हैं।

दून में दो डिग्री बढ़ा तापमान: दून में रविवार को चिपचिपी गर्मी का एहसास हुआ। लोगों को तीखी गर्मी का एहसास हुआ। दोपहर में लोगों को कूलर, एसी का सहारा तक लेना पड़ा। बाजारों में लोग छांव ढूंढते नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 34.6 व न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.3 रहा। अगले कुछ दिन दून में आसमान में आंशिक रूप से बादल रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश का अंदेशा जताया था। देहरादून शहर में देर शाम तक आसमान में काले बादलों का डेरा बना हुआ रहा।

दून में पिछले एक हफ्ते से तापमान में कुछ निरंतरता सी दिखाई दे रही है। पारा सामान्य के आसपास ही चल रहा है। इस हफ्ते एक-दो दफा बारिश हुई है। जिससे तापमान ऊपर नीचे हुआ। लेकिन कुल मिलाकर बारिश का प्रतिशत कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दून में 28 को दून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। लेकिन शाम को आसमान फिर काले बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। दून में दो व तीन जुलाई को बारिश, तूफान के साथ मौसम में बदलाव आ सकता है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *