शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradunuttarakhand

UOU:ऑनलाइन असाइनमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए क्या है आखिरी डेट

उत्तराखण्ड मुफ्त विश्वविद्यालय
उत्तराखण्ड मुफ्त विश्वविद्यालय

 उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) की परीक्षा के लिए तारीखें घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि ऑनलाइन असाइनमेंट परीक्षा 14 जून से 18 जुलाई तक होगी। प्रो. पंत बताया कि विषयवार पांच स्लॉट तय किए गए हैं। कि पहला स्लॉट 14 से 20 जून, दूसरा स्लॉट 21 से 27 जून, तीसरा स्लॉट 28 जून से 4 जुलाई, चौथा स्लॉट 5 से 11 जुलाई और पांचवां स्लॉट 12 से 18 जुलाई तक रहेगा। बताया कि विषयवार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इसमें तय की गई अवधि के भीतर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट  पर लॉगइन अपनी पंजीकरण संख्या के माध्यम से कर पाएंगे। लॉगइन करने के बाद असाइनमेंट करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। एक घंटा पूरा होते ही पेज अपने आप बंद हो जाएगा। बताया कि स्लॉट की एक हफ्ते की अवधि में विद्यार्थी कभी भी परीक्षा दे सकता है। बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे।

Sorce

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *