Uncategorized

उत्तराखंड में भारी बारिश से आफत, प्रदेश की 250 सड़कें बंद

roads closed in uttarakhand 1626746817

 उत्तराखंड में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बड़ी संख्या में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सोमवार को कुल 179 सड़कें बंद हुई जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 315 पहुंच गई। हालांकि विभाग की ओर से देर सांय तक 65 सड़कों को खोल दिया गया जिसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 250 रह गई है।


राज्य में बंद सड़कों में से नेशनल हाईवे एक, राज्यमार्ग 20 बंद हैं। लोनिवि की राज्य में कुल 126 सड़कें बंद हैं जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 124 सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि सोमवार देर सांय तक राज्य में कुल 250 सड़कें बंद थी और इन्हें खोलने के प्रयास लगातार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में 374 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से सड़कों को खोलने के काम में भारी मुश्किलें हो रही हैं। 

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *