DehradunEducationuttarakhand

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय:परीक्षा की तैयारी हो गई पूरी, जानिए एग्जाम में कैसे आएंगे प्रश्न

 श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेजों में वर्ष 2021 की सभी परीक्षाएं अब बहुविकल्पीय प्रशन पत्रों के आधार पर होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस रावत ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कहा कि विवि परिसर एवं विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय, अशासकीय महाविद्यालय और स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं एमक्यूएस के आधार पर होंगी।

शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण  : उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को शिक्षा में नवाचार की जानकारी मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किया गया, जिसमें त्यूणी कालेज के शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली विवि के रामानुज कॉलेज की ओर से शुरू तीस दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को शैक्षणिक विकास, आईसीटी अनुप्रयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ाई 

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की ओर से स्नातक, स्नाकोत्तर की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 20 जून थी। जिसे कोरोना की वजह से बढ़ाकर 26 जून शाम पांच बजे तक बढ़ा दी है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with