Uttarkashi

“तीर्थपुरोहितों का धरना जारी” | Devasthanam Board News

 “गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहितों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शीघ्र ही बोर्ड भंग नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

बुधवार को गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित गंगोत्री मंदिर परिसर व यमुनोत्री मंदिर तीर्थ पुरोहित शीतकालीन प्रवास खरसाली में धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के रद्द नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने तीर्थ पुरोहितों की मांग को लेकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दो साल से चारधाम यात्रा बंद है, लेकिन सरकार ने यात्रा से जुड़े लोगों को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता 2022 में सबक सिखएगी। इस मौके पर संजीव सेमवाल, दीपक सेमवाल, हरीश सेमवाल, सत्येन्द्र सेमवाल, अरूण सेमवाल, अंबरीश सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, जगतराम सेमवाल, ज्योतिशरण सेमवाल, सुनील सेमवाल, कामेश्वर प्रसाद, कृष्ण कांत सेमवाल, राकेश सेमवाल आदि मौजूद थे। उधर यमुनोत्री में पुरोहित महासभा सचिव लखन उनियाल मंदिर समिति सह सचिव विपिन उनियाल घनश्याम उनियाल अनिल, उपकार, श्यामसुंदर, प्रदीप, चिरंजीव प्रसाद, पल्लू, अनोद, दिवाकर आदि मौजूद थे।”

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with