Kashipuruttarakhand

गर्मी से निजात के लिए दो किशोरों ने पानी से भरे गड्ढे में नहाने का बनाया प्लान,नहाते वक्त दोनों की डुबकर दर्दनाक मौत

police 1623845523

 ईंट भट्टे के बाहर बने पानी के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूब कर मौत हो गई। इन किशोरों के साथ नहाने गए अन्य किशोरों ने गांव में दोनों के डूबने की सूचना पहुंचाई जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों के शवों को बाहर निकाला। मौत की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सीओ वंदना वर्मा तथा केलाखेड़ा एसओ बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत केलाखेड़ा के गांव भौवानगला निवासी 15 वर्षीय फैजान पुत्र नूर अहमद, 11 वर्षीय फरमान पुत्र इस्लाम नवी अपने साथी बिलाल, अलफैज और साहिल के साथ गांव के ही एक ईट भट्टा में बने पानी के गड्ढे मैं नहाने गए थे।

नहाने के दौरान फैजान तथा फरमान गहरे पानी की ओर चले गये जिस कारण वह दोनों पानी में डूब गए तथा इन की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों किशोरों की मौत होने की सूचना साथियों ने ग्रामीणों को दी जिस पर मृतकों के परिजन तथा अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद सीओ वंदना वर्मा, केलाखेड़ा ऐसो बीसी जोशी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे इन लोगों ने शवों का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। वही किशोरों की मौत से परिजनों में गहरा आक्रोश है तथा ग्रामीण भी गमजदा है। वहीं फरमान के परिजनों ने बताया कि मृतक फरमान कक्षा दो में पढ़ाई करता था।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *