Uncategorized

अब मिस्ड कॉल पर घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर,जानिए क्या है नंबर

 

gas cylinder 1627094944

इंडियन ऑयल कंपनी ने अपने गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब गैस बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी का चक्कर नहीं काटनी पड़ेगी। एक मिस्ड कॉल करने पर गैस सिलेंडर सीधे आपके घर पहुंच जाएगा। नया गैस कनेक्शन लेने के लिए भी उपभोक्ता मिस्ड कॉल कर सकते हैं।  इंडियन ऑयल के डिविजनल एलपीजी सेल्स हैड नीरज कंसल (देहरादून एरिया) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल के चेयरमैन एसएम वैद्य ने पूरे देश में इसकी शुरुआत की है।



उन्होंने बताया कि गैस उपभोक्ताओं को नये गैस कनेक्शन लेने तथा गैस रिफिल के लिए बुक कराने एजेंसी जाने की अब आवश्यकता नहीं है। गैस उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल करेंगे और उनका काम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना को शुरू करने का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि गैस उपभोक्ताओं को आसानी से घर बैठे इसकी सुविधा मिल सके।


Source

 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *