मुख्य सामग्री पर जाएं

uttarakhand 1 मिनट में पढ़ें

विधायक की गिरफ्तारी की मांग

 पुरोला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार व अपराधियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बलात्कार के अरोप में विधायक को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं विरोध में पुरोला बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार का पूतला दहन किया।

रविवार को तय कार्यक्रम के अनुसार पुरोला के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष किसन सिंह व नगर अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में पुरोला बाजार में एकत्रित हुए। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नही है,भाजपा विधायक पर बलात्कार के संगीन आरोप लगने के बावजूद सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही है जो घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। इसलिए किसी भी प्रदेश स्तर के नेता ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की करने वाले विधायक की निंदा तक नही की। कहा कि जब तक पीडित महिला को न्याय नही मिल जाता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन करती रहेगी।

पूतला फूंकनें वालों में कांग्रेंस व्लाक अध्यक्ष किसन सिंह,जयेंद्र सिंह रावत,विहारी लाल शाह,रमेशी देवी,सूरत सि़ह,दिनेश,एलमी देवी,अनूप नौटियाल,योगेंद्र सिंह, आदि कांंग्रेंसी मौजूद थे।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x