Dehradunuttarakhand

कोविड कर्फ्यू में वाहन चेकिंग करना पुलिस को पड़ा महंगा, पुलिसकर्मी पर बाइक चढ़ाकर युवक फरार

चौराहे पर चेंकिग कर रही पुलिस
चौराहे पर चेंकिग कर रही पुलिस

 कोविड कर्फ्यू के दौरान टनकपुर में बीच चौराहे पर चेंकिग कर रही पुलिस के सिपाही पर एक युवक ने बाइक चढ़ा दी। इससे सिपाही लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। साथी पुलिसकर्मियों की मदद से सिपाही को संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद सिपाही की ओर से कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है। पुलिस फिलहाल जांच कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। रविवार दोपहर करीब एक बजे टनकपुर स्थित चड्ढा चौराहे के समीप कोतवाली पुलिस की टीम चेकिंग पर थी। इस दौरान बाजार की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक सवार को सिपाही दीपक कार्की ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने सिपाही के ऊपर ही बाइक चढ़ा दी।

इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बाइक की चपेट में आने से सिपाही दीपक के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई हैं। आनन-फानन सिपाही को साथी पुलिसकर्मी संयुक्त अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। घटना के बाद मौके से फरार हुए युवक की बाइक और अन्य जानकारी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जुटा ली है। बाइक सवार युवक बाद में पुलिस थाने पहुंचा और गलती के लिए माफी मांगने लगा। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सिपाही पर बीच चौराहे पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले में दरोगा कुंदन बेाहरा की ओर से तहरीर मिली है। दोषी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *