Dehradunuttarakhand

Covid-19:उत्तराखंड में पॉजिटिवों की तुलना में अधिक संक्रमित हुए ठीक,158 केस और 187 स्वस्थ

 

corona patient 1621098537

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 158 पॉजिटिव सामने आए जबकि 187 मरीज ठीक हुए। चार मरीजों की मौत हो गई। अभी भी कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1821 है। संक्रमण दर 6.08 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी दर 95.57 प्रतिशत है। शनिवार को राज्य में चार केस अल्मोड़ा, एक बागेश्वर, एक चमोली, तीन चंपावत, 80 देहरादून, 11 हरिद्वार, छह नैनीताल, पांच पौड़ी, 14 पिथौरागढ़, तीन रुद्रप्रयाग, आठ टिहरी, एक यूएसनगर, 21 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 646 पहुंच गई है। जबकि तीन लाख 25 हजार 548 मरीज ठीक हो गए हैं।


43126 वैक्सीन लगी
राज्य में शनिवार को मरीजों को 43126 वैक्सीन लगी। अभी तक सिंगल डोज वाले लोगों की संख्या 36.56 लाख है। दोनों डोज लगने वालों की संख्या 8.61 लाख है। 18 प्लस वालों को सिंगल डोज लगने की संख्या 14.13 लाख है। जबकि दोनों डोज लगने वालों की संख्या 38147 हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *