Champawatuttarakhand

लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फंसाई 35 महिलाएं, सबंध बनाने के लिए करने लगा ब्लैकमेल और फिर……

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

 दिल्ली-हरियाणा की करीब 35 महिलाओं और युवतियों को फेसबुक की उनकी फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमैल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लैकमेल कर महिलाओं पर अनैनिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी भी देता था। बीते दिनों रीठासाहिब क्षेत्र की बीए की एक छात्रा ने ई-मेल से एसपी को शिकायती पत्र भेजकर एक अज्ञात युवक पर सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।  एसपी के निर्देश पर मामले की जांच चम्पावत कोतवाल धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई। साइबर सेल की जांच में लड़की को ब्लैकमेल करने वाले की शिनाख्त दीपक सिंह बोहरा (25) पुत्र भूपाल सिंह बोहरा निवासी ग्राम बसौटा, थाना पाटी (चम्पावत) के रूप में हुई।

पुलिस सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन हरियाणा के थाना कैथल के एक होटल में पाई गई। बुधवार को चम्पावत बाजार चौकी प्रभारी एसआई सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को कैथल से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी ने चम्पावत जिले के अलावा दिल्ली और हरियाणा की भी करीब 35 महिलाओं और युवतियों के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई हैं। आरोपी युवतियों के व्हाट्एसएप से महिलाओं की डिस्प्ले फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाता था। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

महिलाओं और युवतियों के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 35 महिलाओं और युवतियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। ये युवक महिलाओं पर उससे संबंध बनाने का दबाव डालता था।
लोकेश्वर सिंह, एसपी चम्पावत

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *