शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Chamoli

मौसम की मार: भूस्खलन और पहाड़ियों के दरकने से चमोली की 51 सड़कें बंद, बढ़ रहा नदियों का जलस्तर

1626933407

 भूस्खलन और पहाड़ियों के दरकने और सड़कों पर मलवा आने से चमोली जिले में 51 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बुधवार को आई बारिश और रात भर जमीनों के दरकने से सड़कों पर मलवा आ गया और बदरीनाथ हाइवे कर्णप्रयाग के निकट बाबा आश्रम और लंगासू समेत कई स्थानों पर रास्ता बाधित हो गया। इसे गुरुवार को 11 बजे ठीक करके यातायात बहाल किया जा सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि बंद लिंक मार्गों को खोलने के लिये युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ।


उधर, आपदा और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील रैणी के आस पास फिर मलवा आ रहा है। रैणी के ग्राम प्रधान भवान सिंह ने बताया जोशीमठ मलारी हाइवे रैणी के पास जमीन दरकने से सड़क को फिर नुकसान की सम्भावना बनी है ।


गुरुवार को जिले के दशोली विकास खड के कुहेड, मैठाणा, मथरपाल धारकोट मोटर मार्ग गरमथा तोक के समीप अवरूद्ध हो गया। ग्रामीणों ने सामुदायिक सहयोग से अस्थाई तौर पर  बाधित सड़क खोलीं हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *