Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #1 ($search) of type array|string is deprecated in /home/uttarakh/public_html/wp-content/plugins/siteseo-pro/main/redirectmanager.php on line 223
उत्तराखंड:भाजपा नेताओं को पार्टी में मिले पद,जानिए किसकाे क्या मिली जिम्मेदारी - Uttarakhand Hindi News
uttarakhand

उत्तराखंड:भाजपा नेताओं को पार्टी में मिले पद,जानिए किसकाे क्या मिली जिम्मेदारी

 भारतीय जनता पार्टी ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर सादाब शम्स और राजेश कुमार को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की संस्तुति के बाद सादाब शम्स देहरादून और राजेश कुमार यूएस नगर को नया प्रवक्ता बनाया गया है। भाजपा ने कुल दस प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। जिसमें मंयक गुप्ता, विनय गोयल, सुरेश जोशी, विनय रूहेला, विपिन कंथोला, नवीन ठाकुर, प्रकाश रावत, विनोद सुयाल, शादाब शम्स और राजेश कुमार के नाम शामिल हैं। पार्टी ने इससे पहले विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक खजान दास को भी प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी थी लेकिन अब दोनों को ही इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with