शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradunuttarakhand

“विधायकों से ‘आप मांगेगी पांच साल का रिपोर्ट कार्ड”

02DD NOP 13 1625261446 1625261446

 “आम आदमी पार्टी के मिशन विजय शंखनाद कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया कैंट और राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोहनिया ने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाना होगा कि उसने पांच साल में जनता के लिए क्या किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल धर्म की राजनीति करते हैं, जिससे समाज में कटुता फैलती है। लेकिन, अब लोग इस मानसिकता से बाहर आ रहे हैं। अब काम की राजनीति करने का समय आ गया है। इसलिए दिल्ली में ‘आप सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है। बकौल मोहनिया, हमारी पार्टी ही विकल्प है। अब हर विधायक को रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा। पार्टी हर बूथ को मजबूत बना रही है। बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल टेनिंग दी जा रही है। रविंद्र आनंद ने कहा कि इस बार कैंट विधानसभा के ज्वलंत मुद्दों में बस्तियों का नियमितीकरण, पीने के पानी की समस्या और बिंदाल से सटे संवेदनशील क्षेत्र शामिल रहेंगे। इसका जवाब स्थानीय विधायक को जनता को देना होगा।”

 Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *