रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Almora

सभी ब्लॉकों में होगी सुरक्षा जवान और सुपरवाइजरों की भर्ती

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

 अल्मोड़ा। जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून की ओर से सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती विकासखंड स्तर पर कैम्प के माध्यम से की जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत ने बताया कि भर्ती मेले में चयन हेतु पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 9500 रुपये जमा करने होंगे। इसमें उन्हें कैंटीन और यूनिफार्म आदि पर व्यय किया जाएगा।

अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168-170 सेमी और शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाणपत्र एवं छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। बताया कि भर्ती प्रक्रिया सभी ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 10 बजे से होगी। इसमें हवालबाग में 17 फरवरी, द्वाराहाट में 18 फरवरी, चौखुटिया में 19 फरवरी, भिकियासैंण में 20 फरवरी, सल्ट में 22 फरवरी, स्याल्दे 23 फरवरी, ताड़ीखेत 24 फरवरी, ताकुला 25 फरवरी, धौलादेवी 26 फरवरी, भैसियाछाना 27 फरवरी, एक मार्च को लमगड़ा में भर्ती होगी। अन्य जानकारी के लिये इन मोबाइल नंबरों 9917529293, 8954327069 पर संपर्क किया जा सकता है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *