Uncategorized

उत्तराखंड आने के लिए अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जरूरत नहीं

CM Pushkar singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आने के लिए बार्डर पर अब आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार इस व्यवस्था को खत्म करने जा रही है।

शुक्रवार देर शाम हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सीएम धामी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दर में काफी गिरावट आ चुकी है। कई जिलों में अब कोरोना के पॉजिटिव केस भी नहीं आ रहे हैं। 

अभी विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोरोना वैक्सीन की 15 दिन पुरानी डबल डोज का प्रमाण पत्र दिखाने या फिर आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट पर ही प्रवेश की अनुमति है।

सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य सरकार 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता को खत्म करने जा रही है। चूंकि अब यह व्यावहारिक भी नहीं रह गया है।

प्राय देखने में आ रहा है कि बार्डर पर चेकिंग के नाम में वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग जाती हैं और इससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को वे आरटीपीसीआर की बाध्यता को खत्म करने के लिए कह चुके हैं। कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन में अब यह व्यवस्था रहेगी।

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *