मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 2 मिनट में पढ़ें

कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने से कोरोना पॉजिटिवों की सांसे अटकीं

Uttarakhand News | Coronavirus cases in uttarakhand
कोविड अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन लाइन में लीकेज | File Photo


 उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ | राजधानी देहरादून कोरोनेशन जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में शनिवार देर रात ऑक्सीजन लाइन में लीकेज हो गया। जिससे सप्लाई बंद करनी पड़ी। इस दौरान मरीजों की जान सांसत में पड़ गई। आनन फानन में सीएमएस एवं कोविड प्रभारी के निर्देशन में डाक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ ने मरीजों को ऑक्सीजन कंसलटेटर पर लिया। कोरोनेशन अस्पताल के कोविड अस्पताल में इस वक्त 34 मरीज भर्ती है। वहीं 15 मरीज मुख्य भवन में भर्ती है।

शनिवार रात को करीब 12 मरीज ऑक्सीजन सप्लाई से ऑक्सीजन और अन्य मरीज ऑक्सीजन कंसलटेटर पर थे। लाइन में लीकेज आने पर इन्हें बंद कर दिया गया। कंसलटेटर पर लेकर मरीजों को संभाला गया।

कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि लाइन में दिक्कत है, उसे ठेकेदार द्वारा तकनीशियन बुलाकर ठीक कराने की कोशिश की जा रही है। वैसे हमारे पास 100 ऑक्सीजन कंसलटेटर उपलब्ध है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें समय से ऑक्सीजन कंसलटेटर पर ले लिया गया।

अति गंभीर मरीज भर्ती नहीं होंगे!

शनिवार रात की इस घटना के बाद डीएम ने सीएमएस समेत अन्य अफसरों की बैठक ली। जिसमें ऑक्सीजन लाइन को लेकर ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई। कहा गया कि यहां पर जब तक ऑक्सीजन सप्लाई और आईसीयू की समस्या का हल नहीं हो जाता। तब तक यहां केवल ऑक्सीजन कंसलटेटर पर ही मरीजों को भर्ती किया जाए।

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x