शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
EducationPauri-Garhwal

फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी करने वाले शिक्षक को दिया नोटिस

फोटो- प्रतीकात्मक
फोटो- प्रतीकात्मक

रुद्रप्रयाग जिले में सेवारत एक सहायक अध्यापक के बीएड की डिग्री फर्जी निकलने के मामले में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने आरोपी को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया है। आरोपी शिक्षक ने 27 जनवरी तक अपना पक्ष नहीं रखा तो कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रप्रयाग जिले में एक सहायक अध्यापक पर बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने का आरोप है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल महाबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपी शिक्षक रुद्रप्रयाग के जीआईसी सौंराखाल में तैनात है और जून 2020 में एसआईटी जांच में उसके बीएड के प्रमाणपत्र फर्जी मिले थे। डीईओ माध्यमिक रुद्रप्रयाग को मामले की जांच सौंपी गई थी। सीईओ रुद्रप्रयाग के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी जखोली ने 5 दिसंबर 2020 को कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी शिक्षक को 27 जनवरी तक अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया गया है।


Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *