Uncategorized

Nia Sharma Trolled: निया शर्मा ने पहना इतना बोल्ड टॉप हुईं ट्रोल

Nia Sharma Trolled for wearing bold top
निया शर्मा

निया शर्मा टीवी की बोल्ड अदाकाराओं में से हैं। कभी वह बैकलेस टॉप में दिखती हैं तो कभी बिकिनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। एक बार फिर से निया ने बोल्ड अंदाज में वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने गुलाबी रंग का ट्यूब टॉप पहना हुआ है। साथ ही लो वेस्ट रिप्ड जींस कैरी किया है। निया गुलाबी रंग का नेलपेंट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है। नेलपेंट लगाने के बाद वह फोटोशूट कराने लगती हैं।

बोल्ड वीडियो

निया का मेकअप काफी अट्रैक्टिव है। यह उनके अब तक के बोल्ड वीडियो में से एक है। जहां निया के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं वहीं एक बार फिर से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उनके कपड़ों को लेकर कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए।

यूजर्स ने किया ट्रोल

एक यूजर ने निया के मेकअप पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मेकअप की भूतनी।‘ एक अन्य ने कहा- ‘भारतीय संस्कृति को भूल गए। आपके शरीर पर ये थोड़ा सा कपड़ा बचा है उसको भी उतारकर वीडियो बना लो। आपने भारतीय संस्कृति को बेइज्जत कर दिया।‘ 

एक अन्य ने कहा- ‘आपका बेली भयानक लग रहा है।‘ एक यूजर ने कहा- ‘पैसे के लिए कुछ भी।‘

Nia Sharma Trolled: निया शर्मा ने पहना इतना बोल्ड टॉप हुईं ट्रोल

मुख्य सीरियल

बता दें कि निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने साल 2010 में सीरियल ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से डेब्यू किया था। उनके हिट सीरियल में ‘हजारों में मेरी बहना है’, ‘जमाई राजा’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘नागिन 3’ है। इसके अलावा जी 5 पर वह सीरियल ‘जमाई राजा 2.0’ में रवि दुबे के साथ इंटीमेट सीन को लेकर चर्चा में थीं 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with