शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
EducationSports

ODI मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों की सूची

ODI मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों की सूची

एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के पास है. उन्होंने 341 ODI पारियों में 534 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के वसीम अकरम 500 से ज्यादा एकदिवसीय विकेट लेने वाले एकमात्र दूसरे गेंदबाज हैं. अब तक 13 खिलाडियों ने एकदिवसीय मैचों में 300 से अधिक विकेट लिए हैं. आइये इस लेख में जानते हैं कि किन खिलाडियों ने एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक विकेट लिए हैं?most odi wickets list

जिस तरह से एकदिवसीय मैचों में 10000 रन बनाना एक बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाती है उसी तरह से एक बॉलर के लिए 300 विकेट लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. 

एकदिवसीय मैचों में सबसे पहले 300 विकेट लेने का कारनामा पाकिस्तान के वसीम अकरम ने अक्टूबर 1996 में किया था. अकरम 400 और 500 विकेट लेने का मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी भी थे. वसीम अकरम को 2003 में विजडन मैगज़ीन द्वारा सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाज का दर्जा दिया गया था.

अब तक 13 खिलाडियों ने एकदिवसीय मैचों में 300 से अधिक विकेट लिए हैं जिसमें भारत की ओर सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडी अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 271 मैचों में 337 विकेट लिए हैं.  आइये अब जानते हैं कि एकदिवसीय मैचों में किन 15 खिलाडियों ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं?

ODI मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों की सूची:-

खिलाड़ी

विकेट

बेस्ट बोलिंग फिगर

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

534

7/30

2. वसीम अकरम (पाक)

502

5/15

3. वकार यूनिस (पाक)

416

7/36

4. चमिंडा वास  (श्रीलंका)

400

8/19

5. शाहिद अफरीदी (पाक)  

395

7/12

6. शॉन पोलक (दक्षिण अफ्रीका)

393

6/35

7. ग्लेन मैकग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)

381

7/15

8. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

380

5/22

9. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

338

6/38

10. अनिल कुंबले (भारत)

337

6/12

11 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

323

6/29

12. जवागल श्रीनाथ (भारत)

315

5/23

13. डेनिअल विटोरी (NZ)

305

5/7

14. शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

293

5/33

15. सकलेन मुश्ताक (पाक)

288

5/20

इस सूची में सबसे अधिक 4 खिलाड़ी श्रीलंका के हैं जिन्होंने एकदिवसीय मैचों 300 से अधिक विकेट लिए हैं, इसके बाद पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी हैं.भारत की ओर से केवल 2 खिलाड़ी ही एकदिवसीय मैचों 300 से अधिक विकेट ले सके हैं.अनिल कुंबले ने 337 और जवागल श्रीनाथ ने 315 विकेट लिए हैं.

भारत की ओर से तीसरा सबसे अधिक विकेट लेने वाला खिलाडी अजीत अगरकर है जिसने 191 मैचों में 288 विकेट लिए हैं.इसके बाद 282 विकेट के साथ जहीर खान चौथे स्थान पर हैं.

विकेट के मामले में अन्य रिकार्ड्स इस प्रकार हैं;

1. पाकिस्तान के वाकर युनुस ने एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक 13 बार 5 विकेट लिए हैं.

2. एकदिवसीय मैचों में 300 या उससे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत (22.02) ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैकग्राथ का है.

3. ब्रेट ली ने सबसे कम केवल 171 मैचों में 300 या उससे अधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

4. ब्रेट ली के नाम 300 या उससे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों में सबसे अच्छा 29.4 गेंद प्रति विकेट का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट भी है.अर्थात वह केवल 29.4 गेंद फेंककर एक विकेट ले लेता था.

5. श्रीलंका के चमिंडा वास के नाम यह विश्व रिकॉर्ड है कि उसने पहली और अकेली बार एकदिवसीय मैचों में केवल एक मैच में 8 विकेट लिए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 रन देकर 8 विकेट लिए थे. 

वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वालों 20 गेंदबाजों की सूची

Source>>

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *