Uncategorized

Roorkee News: काम से घर लौट रहे लाइनमैन की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Roorkee News: काम से घर लौट रहे लाइनमैन की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम 

उत्तराखंड के भगवानपुर में गुरुवार की देर रात काम से घर लौटते समय लाइनमैन की गोलीमारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।  लाइनमैन को बदमाशों ने गोली मारी इसके बाद वह फरार हो गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

वाले लवा निवासी सतीश 32 क्षेत्र के ऊर्जा निगम में लाइनमैन का काम करता था। गुरुवार देर रात वह काम से घर लौट रहा था। घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने लाइनमैन के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही लाइनमैन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। 

जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई है। लाइनमैन की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया है।

देहरादून से दिल्ली जाने वाली सड़क पूरी तरह से जाम कर दी गई है। जाम की सूचना पर सीओ मंगलौर पंकज गैरोला भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे हैं। विधायक ममता राकेश और अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जाम और हंगामे को देखते हुए मौके पर और पुलिस फोर्स बुलाने की तैयारी चल रही है। पढ़ें लाइव हिंदुस्तान की विस्तृत रिपोर्ट। 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with