शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
uttarakhandUttarkashi

एलईडी लाइट से जगमगाएगा देवीसौड़ आर्क ब्रिज

आर्क ब्रिज देवीसौड़
आर्क ब्रिज देवीसौड़

देवीसौड़ आर्क ब्रिज को एलईडी लाइट से जगमगाने की तैयारी है। खास बात यह होगी कि पुल को स्थानीय स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की जा रही एलईडी लाइट से रोशन किया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने एसडीएम को पुल पर लाइटिंग के साथ ही दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम आकाश जोशी को देवीसौड़ आर्क ब्रिज को एलईडी लाइट से रोशन करने व पुल के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।

देवीसौड़ आर्क ब्रिज को रोशन करने के लिए हाईटेक लाइटिंग के बजाय स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की जा रही एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। क्षेत्र के सुमन बडोनी, मनोज कोहली, हरीश, जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्र नेगी, अमित पंवार, रजनी नौटियाल आदि ने जिला प्रशासन की इस पहल पर हर्ष जताया है।

Source

 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *