शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
uttarakhand

Dehradun: नहीं देखा होगा इतना विशालकाय कोबरा, लोगों की निगाह पड़ी तो मचा हड़कंप, तस्वीरें…

देहरादून में मिला विशालकाय कोबरा
देहरादून में मिला विशालकाय कोबरा

देहरादून में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से एक बड़े आकार का कोबरा पकड़ा। इतने बड़े कोबरा को देख लोगों में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू किए जाने के दौरान कोबरा ने वनकर्मियों पर भी हमला बोला, लेकिन मुस्तैद रेस्क्यू टीम के विशेषज्ञों ने कोबरा को पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। आगे तस्वीरें देखिए…

जानकारी के अनुसार क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बड़े आकार के खतरनाक कोबरा के निकलने से हड़कंप मच गया। कोबरा की लंबाई लगभग पांच फीट थी, लेकिन उसका वजन और आकार काफी बड़ा था। 

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान को दी। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने झाड़ियों में छिपे कोबरा को काफी जद्दोजहद के बाद पकड़ लिया। 

 रेस्क्यू किए जाने के दौरान कोबरा ने टीम के विशेषज्ञों पर भी हमला बोला। रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ने के बाद दूर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में शामिल विशेषज्ञ रवि जोशी ने बताया कि इस समय जोरदार ठंड पड़ रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सांप धूप सेंकने के लिए बाहर निकल रहे हैं। 

 उन्होंने कहा कि सांप के निकलने पर उसे मारें नहीं, बल्कि इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दें। ताकि, सांपों को रेस्क्यू किया जा सके। कहा कि कोबरा और किंग कोबरा को छोड़कर ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते। ऐसे में सांपों को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।

 बता दें कि हाल ही में राजधानी देहरादून में ही एक हैरतअंगेज मामला सामने आया था। बिंदालपुल स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के एक अधिकारी की गाड़ी में  अजगर घुस गया था। लेकिन उस वक्त कर्मचारियों के तमाम प्रयास के बावजूद अजगर गाड़ी में नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने समझा कि अजगर चला गया है और चालक गाड़ी लेकर चला गया। यहां एक अजगर सरकारी गाड़ी में तीन दिन तक सफर करता रहा, लेकिन विभागीय कर्मचारी इससे बेखबर रहे

Source

 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *