शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradun

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश

Uttarakhand weather update
Uttarakhand weather update

 Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून और नैनीताल के साथ ही बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। मंगलवार को देहरादून के साथ ही चमोली, कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश में बारिश के साथ ही बादल छाए हुए हैं। 

सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच रविवार रात रुद्रप्रयाग के पास भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मार्ग की मरम्मत कर रही है। मंगलवार तक मार्ग खुलने की उम्मीद है। चमोली जिले में भी रविवार रात हुई बारिश से 10 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हुए। हालांकि शाम तक इन मार्गों पर आवाजाही बहाल कर दी गई थी। 
इस बार उत्तराखंड में मई में रिकार्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मई से 26 मई तक प्रदेश में सामान्य से पांच गुना से ज्यादा बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश में 88.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, जबकि सामान्यतौर पर यह आंकड़ा 15.9 मिमी रहता है।  राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि अभी प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी आरंभ नहीं हुई है। प्रदेश में भारी बारिश की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और टाक्टे तूफान का असर रहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी के बारे में मंगलवार के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *