Deprecated: str_replace(): Passing null to parameter #1 ($search) of type array|string is deprecated in /home/uttarakh/public_html/wp-content/plugins/siteseo-pro/main/redirectmanager.php on line 223
उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार – सुबोध उनियाल - Uttarakhand Hindi News
Dehradunuttarakhand

उत्तराखंड मे कोरोना : कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार – सुबोध उनियाल

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल

 कोविड रोकथाम को लेकर आगामी 10 मई को उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।

बता दें कि राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले समेत आठ नगर निगमों के संपूर्ण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाया था। आगामी 10 मई को ये खत्म हो रहा है।

बेकाबू हो रहे हालात: कोरोना का हॉटस्पॉट बना देहरादून, देश के टॉप-10 संक्रमित जिलों में हुआ शामिल

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया था। मंत्रियों से बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला किया था। जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुल रहीं हैं और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर रहीं हैं। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।

 

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बातचीत में लॉकडाउन से परहेज किया गया था

इससे पहले प्रदेश सरकार की और से छह मई की सुबह पांच बजे तक के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू लगाया गया था। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मंत्रियों की बातचीत में लॉकडाउन से परहेज किया गया था, लेकिन तय किया गया था कि कोविड कर्फ्यू को और अधिक विस्तार दिया जाए और मानक सख्त किए जाएं।

सरकार ने खुद गढ़ा ‘मिनी लॉकडाउन’ शब्द

मुख्यमंत्री के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व ही इस शब्द का इस्तेमाल किया था। कोविड कर्फ्यू भी इसी की देन मानी जा रही है। इसमें कंटेनमेंट जोन पर फोकस करने और लोगों के आवागमन को सीमित करने पर जोर दिया गया है। सरकार फिलहाल इसी राह पर आगे बढ़ रही है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Share with