मुख्य सामग्री पर जाएं

Dehradun 2 मिनट में पढ़ें

कोरोना : देश के सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाले राज्यों में छह पर्वतीय, उत्तराखंड नंबर एक पर

कोरोना वायरस
कोरोना वायरस 

 कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर देश के 11 राज्यों में से छह हिमालयी राज्यों में है। इनमें उत्तराखंड की मृत्यु दर हिमालयी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उसके बाद नागालैंड में कोरोना मृत्यु दर ज्यादा है।

ब्लैक फंगस : निकालनी पड़ी एक आंख और आधा जबड़ा, आज मिले 19 मरीज, आठ की हुई मौत

उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास

पांच जून तक सर्वाधिक मृत्यु दर वाले हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर दो प्रतिशत के आसपास है। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 619 नए संक्रमित मिले, 16 की मौत, 2531 मरीज हुए स्वस्थ

हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनीटीज फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में कोरोना मृत्यु दर का अत्यधिक होना बेहद चिंता का विषय है। कोरोना की दूसरी लहर में हुई मानवीय हानि ने हिमालयी राज्यों में जन स्वास्थ्य बदहाली की कलई भी खोली है। उनके मुताबिक, जन स्वास्थ्य के मामले में सभी हिमालयी राज्यों में कमोवेश एक जैसी स्थिति है।

संसाधनों की समस्या सभी हिमालयी राज्यों में समान

डॉक्टरों व दक्ष कर्मचारियों की कमी, संसाधनों की समस्या सभी हिमालयी राज्यों में समान है। केंद्र और राज्य सरकारों को इस बारे गंभीरता से विचार करना होगा। क्योंकि यह चिंता केवल हिमालयी राज्य में वास करने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर नहीं है, बल्कि सवाल करोड़ों की संख्या में हर साल वहां यात्रा और सैर करने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं की सेहत का भी है।

11 राज्यों में हिमालयी राज्य

राज्य   –  मृत्यु दर (प्रतिशत में)

पंजाब  –   2.6

उत्तराखंड -2.0

नागालैंड  -1.9

महाराष्ट्र –  1.7

दिल्ली -1.7

हिमाचल -1.7

मेघालय  -1.7

गोवा    -1.7

अंडमान निकोबार – 1.7

सिक्किम  -1.6

मणिपुर  -1.6

Source

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x