Dehradunuttarakhand

उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सप्ताह बढ़ाने के संकेत

marriage 1618138847
marriage – फोटो : istock

 कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार शादियों में आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता कर सकती है। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसके संकेत दिए हैं। वहीं, कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है।

उत्तराखंड में कोरोना : मेडिकल काउंसलर रखेंगे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का ख्याल

बीती 26 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू की शुरुआत की थी। राज्य के मैदानी जिलों व नगर निगम क्षेत्रों में तीन-तीन दिन का कोविड कर्फ्यू लागू करने का जब कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ तो सरकार ने पूरे प्रदेश में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगा दिया। 18 मई तक प्रदेश में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू है।

उत्तराखंड के गांवों में कोरोना : घोन में 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मोरी के चार गांव कंटेनमेंट जोन बने

सरकार का मानना है कि कोविड कर्फ्यू के परिणाम कुछ दिन बाद आने लगेंगे। लेकिन संक्रमण रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह विवाह समारोह

संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह विवाह समारोह को भी माना जा रहा है। सरकार ने हालांकि शादी समारोह में अतिथियों की संख्या 20 तक ही सीमित कर रखी है। लेकिन अधिकांश जगहों में इसका पालन नहीं हो रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू के दूसरे चरण में सरकार शादियों में आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता कर सकती है।

शादियों में कोरोना संक्रमण फैलने की सबसे ज्यादा आशंका है। कोविड कर्फ्यू की समीक्षा के लिए 17  मई को जब मुख्यमंत्री के साथ दोबारा बैठेंगे तो उसमें शादियों में आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लागू करने का सुझाव रखा जाएगा। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

– सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड शासन

शादियां टालने की अपील कर चुके हैं उनियाल

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से शादियां टालने की अपील तक कर चुके हैं। कई लोगों ने शादियां स्थगित भी की हैं, लेकिन पहले से तैयारी कर चुके बहुत से लोग शादी समारोह कर रहे हैं।

…तो 25 तक बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू

प्रदेश में कोविड कर्फ्यू 18 मई तक लागू है। 17 मई को सरकार कोविड कर्फ्यू को जारी रखने पर निर्णय लेगी। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ाया जाएगा।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *