Dehradunuttarakhand

देहरादून में कोरोना: परिवहन विभाग ने भेजा प्रस्ताव, 15 किलोमीटर तक एंबुलेंस का किराया होगा 800 रुपये

एंबुलेंस
एंबुलेंस

 देहरादून में कोरोना की दूसरी लहर में जल्द ही एंबुलेंस संचालकों की मनमानी पर रोक लगने वाली है। परिवहन विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है, जिसके तहत देहरादून में तीन श्रेणियों में अलग-अलग एंबुलेंस का किराया प्रस्तावित किया गया है। इस पर मुहर लगने के बाद यह किराया लागू कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत

प्रदेश में नैनीताल और हरिद्वार ने हाल ही में एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है। यह किराया आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत तय किया गया है। अब आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को एंबुलेंस के किराए का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।

जैसे ही प्राधिकरण की ओर से इस पर मुहर लगेगी, यह किराया लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद इससे इतर अगर किसी भी एंबुलेंस संचालक ने वसूली की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।

देहरादून में कोरोना: आसानी से नहीं मिल रही ब्रांडेड दवाएं, विशेषज्ञ बोले- जेनेरिक दवाओं का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

यह है किराए की प्रस्तावित दरें

बेसिक एंबुलेंस विद ऑक्सीजन सिलिंडर (नॉन ऐसी)

– 15 किलोमीटर की परिधि में एक तरफा छोड़ने पर एक घंटे का 800 रुपये

–  एक घंटे के बाद 200 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से प्रतीक्षा शुल्क

– 15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 18 रुपये प्रति किलोमीटर का भाड़ा

बेसिक एंबुलेंस विद ऑक्सीजन सिलिंडर (एसी)

-15 किलोमीटर की परिधि में एक तरफा छोड़ने पर एक घंटे का 1200 रुपये

-एक घंटे के बाद 250 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से प्रतीक्षा शुल्क

-15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 20 रुपये प्रति किलोमीटर का भाड़ा

आईयूसी कार्डियक एंबुलेंस

-15 किलोमीटर की परिधि तक मय चालक 3000 रुपये। नर्सिंग स्टाफ के साथ 4000 रुपये। डॉक्टर साथ में होने पर 6000 रुपये

-15 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर नर्सिंग स्टाफ के साथ 45 रुपये प्रति किलोमीटर और डॉक्टर के साथ 50 रुपये प्रति किलोमीटर

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *