Uttarkashi

कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही कर पाएंगे जिले में प्रवेश – UTTARKASHI NEWS

कोरोन नेगेटिव
कोरोन नेगेटिव 

 कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर जिले की सीमाओं पर बाहरी क्षेत्रों से आने वालों की जांच पड़ताल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जिले में कोविड जांच और टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या 24 पहुंचने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि जिले में नगुण और डामटा बैरियर पर टीमें तैनात कर बाहरी क्षेत्रों से आने वालों की जांच की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा चिह्नित राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर प्रवेश दिया जाएगा। रिपोर्ट नहीं होने पर बॉर्डर पर सैंपल लेकर कोविड जांच कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीपी जोशी ने बताया कि अभी तक जिले में 31,014 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कल (आज) से जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *