uttarakhand-tourism

कुंभ-पूर्णगिरी मेले के लिए महिला श्रद्धालुओं का रोडवेज में मुफ्त सफर – UTTARAKHAND NEWS LIVE

Uttarakhand Roadways
Uttarakhand Roadways/ Representative


उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ ब्यूरो , देहरादून | सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही पूर्णगिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी रोडवेज की बसों में टिकट नहीं खरीदना होगा।

 सीएम ने गुरूवार को यह निर्णय किया। परिवहन विभाग को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं। यह सुविधा पूरे प्रदेश में लागू होगी। कुंभ मेले में देश-दुनिया से श्रद्धालु पुण्य लाभ कमाने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

सरकार ने राज्य की आस्थावान मातृशक्ति को भी कुंभ स्नान का पवित्र अवसर मुहैया कराने का निर्णय किया है। गुरुवार सुबह सीएम ने परिवहन विभाग को महिला श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। उन्होंने कुंभ के साथ साथ कुमाऊं मंडल के पवित्र तीर्थधाम मां पूर्णगिरी के मेले में शामिल होने के लिए भी महिलाओं केा निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। पूर्जा अर्चना के बाद घर वापसी के लिए भी रोडवेज की बसें निशुल्क सेवा देंगी।


1.  पूर्णगिरी मेला: पूर्णगिरी मेला तीस मार्च को विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। चंपावत के टनकपुर के साथ स्थित मां पूर्णगिरी मंदिर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल हैं। हर लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर आते हैं। यह मेला 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।


2 . कुंभ मेला: कुंभ मेला भी 30 अप्रैल तक चलना है। अब इसमें 12 अप्रैल, 14 अप्रैल, 27 अप्रैल को तीन प्रमुख शाही स्नान होंने हैं। आम जन के स्नान के लिए कई पर्व अभी बाकी है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *