uttarakhand

छात्रवृत्ति घोटाला:एसआईटी ने कॉलेज के चेयरमैन और कोषाध्यक्ष को पहुंचाया जेल,फर्जी तरीके से करोड़ों की ली थी स्कॉलरशिप

uttarakhand scholarship scam 1571144960

 छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी ने देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सेलाकुई के चेयरमैन और कोषाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसआईटी प्रभारी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि घोटाले को लेकर 2019 में इंस्टीट्यूट के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि संस्थान ने 2011 से 2017 के बीच 3.39 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति ली। इनमें 1.34 करोड़ रुपये ऑफलाइन अपने खाते में जमा कराए। जांच में पता चला कि इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार पुत्र ज्ञानेंद्र निवासी मवाना, मेरठ और कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पुत्र रामकुमार निवासी असौडा हाउस, थाना लालकुर्ती, मेरठ ने मिलकर छात्रों को अपने संस्थान में फ्री दाखिले का झांसा देकर उनके दस्तावेज ले लिए। उनको कहा गया कि प्रवेश की सूचना बाद में दी जाएगी जो नहीं दी गई। संस्थान में उनका दाखिला दिखाकर अपने बैंक खाते में छात्रवृत्ति की रकम मंगा ली। डॉ. मनोज कुमार को सहसपुर और दीपक को मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *