Newsuttarakhandweather

आज और इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? जानें क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अन्य मैदानी और तराई के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

आज और इस पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?  जानें क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, शुक्रवार को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। हालांकि, कुछ जिलों जैसे देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

आगामी दिनों की बात करें तो, 24 सितंबर तक पूरे राज्य में हल्की बारिश होने के आसार हैं, लेकिन पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *