Dehradun

नेपाल सीमा पर महाकाली के किनारे पांच नई बीओपी बनाएगा सशस्त्र सीमा बल, शुरू किया काम

महाकाली नदी
महाकाली नदी 

 नेपाल सीमा पर अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए महाकाली नदी के किनारे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पांच बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बनाएगा। गृह मंत्रालय ने भौरा, अमतड़ी में राज्य सरकार से जमीन खरीद कर भवन बनाने का काम शुरू कर दिया है।

 नेपाल सीमा पर एसएसबी प्रत्येक पांच किमी दूरी पर एक बीओपी बनाएगा। वर्तमान में 55वीं वाहिनी बटालियन के पास 13 बीओपी हैं। नेपाल से लगने वाली महाकाली नदी के किनारे पांच नए बीओपी बनाए जा रहे हैं।

इसमें भौरी के फेरीघाट, अमतड़ी में बीओपी के भवनों का काम शुरू हो गया है। बीओपी बनने के बाद सीमा पर नियमित गश्त, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, ट्यूब से अवैध तरीके से होने वाली घुसपैठ पर रोक के साथ सीमा पार होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *