NewsPithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में चमेलिया नदी का बहाव रुका, काली नदी पर खतरा

पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में चमेलिया नदी का बहाव रुका, काली नदी पर खतरा


उत्तराखंड हिंदी न्यूज़ ब्यूरो
|पिथौरागढ़ जिले में एक नई आपदा की चेतावनी जारी हुई है। नेपाल के बैतड़ी और दारचूला जिलों से मिली सूचना के अनुसार गेठीगाड़ा गांव के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। इससे काली नदी की सहायक नदी चमेलिया का बहाव पूरी तरह रुक गया है और वहां पानी जमा होकर कृत्रिम झील का रूप ले रहा है।

पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर झूलाघाट क्षेत्र समेत काली नदी किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में काली नदी का जलस्तर सामान्य है, लेकिन अचानक पानी छूटने की स्थिति में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। SSB और ITBP बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश और लैंडस्लाइड से उत्तराखंड में हाहाकार: 136 सड़कें बंद, येलो अलर्ट जारी

प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, झूलाघाट और आसपास के गांव शामिल हैं। अगर पानी अचानक छूटा तो पिथौरागढ़ से चंपावत तक हजारों लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। प्रशासन लगातार नेपाल की स्थिति पर नजर रख रहा है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने या सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ हाईवे पर फिर हुआ बड़ा भूस्खलन, कई गाड़ियां फंसी; यातायात ठप

यह घटना नेपाल में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से जुड़ी है। सीमा क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं पहले भी चिंता का विषय रही हैं। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को चेतावनी दी है और राहत टीमों को तैयार रखा है। स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे नदी किनारे न जाएं, बच्चों और पशुओं को दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी अपडेट्स पर ध्यान दें।

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *