MeToo: पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी को 3 साल की सजा, अली जफर पर लगाया था छेड़खानी का आरोप
हॉलिवुड से शुरू हुआ MeToo मूवमेंट बॉलिवुड से होते हुए पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंच गया। 2 साल पहले पाकिस्तानी सिंगर और ऐक्ट्रेस मीशा शफी (Meesha Shafi) ने बॉलिवुड फिल्मों में काम कर चुके ऐक्टर और सिंगर अली जफर (Ali Zafar) पर छेड़खानी करने और गलत इरादे से स्टूडियो में पकड़ लेने का आरोप लगाया था। मीशा के आरोपों के जवाब में अली ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। अब खबर आ रही है कि मीशा को इस मामले में 3 साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं।
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली जफर के मानहानि केस में मीशा शफी को 3 साल कैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि मीशा शफी के आरोपों से अली जफर के करियर को गहरा धक्का लगा है। हालांकि मीशा शफी भी इस फैसले पर काफी भड़क गई हैं और उन्होंने कहा है कि आज तक ऐसे मामलों में दुनियाभर में कभी किसी महिला को इंसाफ नहीं मिला है।

