Dehradunuttarakhand

उत्तराखंड में घटकर 6641 हुई एक्टिव केसों की संख्या, 24 घंटे में 388 नए मरीजों की पुष्टि 

maharashtra corona cases 1619625423

 राज्य में गुरुवार को कोरोना के 388 नए मरीज मिले और 15 की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 35 हजार जबकि मरने वालों का आंकड़ा 6878 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को राज्य के सभी जिलों में नए मरीजों की संख्या सौ से कम रही। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 94 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि टिहरी में सबसे कम सात मरीज सामने आए। गुरुवार को कुल 18 हजार सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 25 हजार सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सबसे अधिक तीन मरीजों की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई। राज्य में नई मौतों के आंकड़ों में तो कमी आई है। लेकिन पिछली मौतों के आंकड़े स्टेट कंट्रोल रूम आने का सिलसिला जारी है। देहरादून से आठ, हरिद्वार से तीन और टिहरी जिले से भी तीन मरीजों की मौत के आंकड़े देरी से भेजे गए। राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत से अधिक जबकि संक्रमण की दर 6.66 प्रतिशत चल रही है। 

66 दिन में सबसे कम जांच 

राज्य में गुरुवार को 66 दिन बाद कोरोना के सबसे कम सैंपलों की जांच की गई। सोसियल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन की ओर से जारी डेटा के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुल 18 हजार 260 सैंपलों की जांच की गई। एक दिन में सैंपलों की जांच की यह संख्या पिछले 66 दिन में सबसे कम है। 

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 356 हुई 

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 356 हो गई है। ब्लैक फंगस के बाद अभी तक राज्य में 56 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 31 ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के कुल 220 मरीज हैं। जबकि 34 मरीजों का इलाज हिमालयन हॉस्पिटल में चल रहा है।

Source 

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *