मुख्य सामग्री पर जाएं

Election 1 मिनट में पढ़ें

निकाय चुनाव 2025: प्रदेश भर में 23 जनवरी को रहेगा अवकाश, जानिए क्या है व्यवस्था?

उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनावों को लेकर 23 जनवरी को पूरे राज्य में सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। मंगलवार को सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में एक संशोधित आदेश जारी किया।

निकाय चुनाव 2025: प्रदेश भर में 23 जनवरी को रहेगा अवकाश, जानिए क्या है व्यवस्था?

पहले जारी किए गए आदेश में केवल निकाय क्षेत्रों में ही अवकाश की व्यवस्था थी, लेकिन अब जारी नए आदेश के अनुसार, 23 जनवरी को राज्यभर के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध सरकारी संस्थान, निगम, परिषद, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठान सभी कर्मचारियों, कारीगरों और श्रमिकों को मतदान में भाग लेने के लिए सवेतन अवकाश प्रदान करेंगे।

Also read:  प्रदेश में ठंड का कहर, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

इस दिन राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी बंद रहेंगे। इसके अलावा, सचिव श्रम डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने भी अवकाश की अधिसूचना जारी की है। यदि किसी कारखाने में मतदान के दिन अवकाश नहीं है, तो वहां सवेतन अवकाश दिया जाएगा। 

Also read: भीमताल में हुआ बड़ा बस हादसा, 3 की मौत, कई घायल

अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों के प्रबंधकों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने कर्मचारियों को मतदान का अवसर प्रदान करें।

लेखक के बारे में

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

इस लेखक की और खबरें
शेयर WhatsAppX
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x