रविवार, अक्टूबर 25, 2026
AlmoraDehradunuttarakhand

सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम नहीं

बीजेपी
बीजेपी

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन बाद में इसे पार्टी के ग्रुप से हटा दिया गया। इसकी वजह सूची से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल न होना माना जा रहा है। 

दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल न होने पर सियासी हलकों में चर्चाएं गरम हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसकी खबरें वायरल हुई तो पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बयान जारी करना पड़ा। 

त्रिवेंद्र-बहुगुणा भी स्टार प्रचारक

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। त्रुटिवश नाम सूची में प्रिंट होने से छूट गए थे। इन नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

तीरथ, कौशिक, गौतम, निशंक समेत 30 दिग्गज गरमाएंगे प्रचार

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. पोखरियाल निशंक समेत 30 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है। पार्टी ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को चुनाव प्रचार में झोंका है। स्टार प्रचारकों में सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, महारानी राज्यलक्ष्मी,  अनिल बलूनी, नरेश बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास व महेश नेगी के नाम शामिल हैं।

30 स्टार प्रचारकों की सूची
30 स्टार प्रचारकों की सूची

 Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *