26 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार - Uttarkashi news

Ankit Mamgain

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

 धरासू थाना पुलिस ने श्रीकोट बाजार स्थित एक दुकान से 26 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दुकानदार के खिलाफ आबकारी एक्ट से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्रभारी थानाध्यक्ष समीप पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुकान, होटल व धर्मशालाओं में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान श्रीकोट स्थित एक दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। अवैध शराब रखने के मामले में दुकानदार जगमोहन राणा निवासी ग्राम बमणती हाल श्रीकोट बाजार के खिलाफ आबकारी एक्ट से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष सहित कांस्टेबल डोडी चौहान व अनिल चौहान शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए एक हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Source

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!