Almorauttarakhand

कैंची धाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अनिश्चितकाल तक बंद, सरकार ने आवाजाही पर लगाई रोक 

कैंची धाम मंदिर
कैंची धाम मंदिर

 कोरोना संक्रमण को देखते हुए अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची में स्थित प्रसिद्ध नीब करौली बाबा मंदिर का गेट अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर समिति व जिला प्रशासन ने मंदिर में 15 जून को मेले का पर्व नजदीक आने और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गेट बंद करने का फैसला लिया है।  शनिवार को मंदिर समिति ने मुख्य गेट को रस्सी लगाकर बंद कर दिया है। मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि एक ओर कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

वहीं दूसरी ओर मेले का पर्व नजदीक आने के साथ ही मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी। सरकार ने आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई है, जिसके चलते बाहरी राज्यों से भी भक्त दर्शनों के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए मंदिर के कपाट को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर ही पिछले वर्ष की तरह बाबा को भोग लगाने की अपील की है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *