रविवार, अक्टूबर 25, 2026
Uncategorized

नैनीताल पहुंचने वाले सैलानी जल्द ही उठाएंगे रोपवे का आनंद

प्रतीकात्मक
प्रतीकात्मक

 नैनीताल। नैनीताल पहुंचने वाले सैलानी इसी हफ्ते से ट्रॉली रोपवे का आनंद उठा सकेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने रोपवे संचालन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

बता दें कि तकनीकी खराबी के कारण रोपवे का संचालन पिछले साल मार्च में बंद कर दिया था। कोरोना संक्रमण के कारण रोपवे मेंटेनेंस का अपग्रेडेशन कार्य नहीं हो सका था। करीब एक वर्ष के बाद रोपवे नए सेफ्टी फीचर के साथ दुरुस्त हो गया है। अपग्रेडेशन के बाद रोपवे ट्रॉली का संचालन मैनुअल की जगह ऑटो मोड पर किया जाएगा। अगर ट्रॉली किसी कारण बीच में रुकी तो ऑटोमैटिक टर्नल तक सुरक्षित पहुंच जाएगी। इससे रोपवे का सफर सुगम और आरामदायक होगा।

रोपवे के संचालन का ट्रायल हो चुका है। ब्रिडकुल ने सर्वे कर सेफ्टी सर्टिफिकेट भी दे दिया है। संचालन को लेकर जेनरेटर संबंधी समस्या आ रही थी। वह औपचारिकता भी पूरी कर ली गयी है। इस सप्ताह इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

– रोहित मीणा, एमडी केएमवीएन

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *