शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
Dehradunuttarakhand

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand hindi news
Uttarakhand hindi news

 देहरादून। नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लक्खीबाग चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि क्षेत्र के व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। युवती तलाश की तो पता लगा कि वह एक युवक के संपर्क में थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भजन सिंह उर्फ विपुल पुत्र नरेश कुमार निवासी जाटव बस्ती, थाना बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *