Almora

पेट्रोलपंप के पास जंगल में लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

 

अल्मोड़ा के पांडेखोला से सटे जंगल में लगी आग।
अल्मोड़ा के पांडेखोला से सटे जंगल में लगी आग।

अल्मोड़ा। शुक्रवार की देर शाम पांडेखोला में पेट्रोल पंप के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आवासीय क्षेत्र में आग की लपटे पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही की पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

फरवरी में भी जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पांडेखोला पेट्रोल पंप के समीप जंगल में आग लग गई। तेजी से फैली आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच पूरे जंगल में आग फैलने के साथ लपटे रिहायसी ऐरिया में पहुंचने लगी। घरों की ओर बढ़ती आग से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर सर्विस को आग की सूचना दी। सूचना पर दमकल कर्मी फायर के वाहन से मौके पर पहुंचे।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि आग करीब 400 मीटर क्षेत्रफल में फैली। दमकल कर्मियों ने तत्काल फायर लाइन काटकर और हौजरील से आग पर बमुश्किल काबू पाया। फायर सर्विस की टीम में एलएफएम हरनाम सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा, चालक उमेश सिंह दानू, मुकेश सिंह, धीरज सिंह, फायर मैन धीरेंद्र सिंह आदि रहे।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *