शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
DehradunSchooluttarakhand

शिक्षा विभाग में छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक, यह है वजह 

 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

 शिक्षा विभाग में छह महीने तक के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई। यह फैसला मई में शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए किया गया है। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंध के दायरे में शिक्षा विभाग के साथ ही विद्यालयी शिक्षा परिषद भी रहेगी। दोनों के सभी श्रेणी की सेवाओं के कार्मिक इस अवधि में किसी भी प्रकार का आंदेालन, कार्य बहिष्कार नहीं कर सकते। मालूम हो कि हर साल बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छह माह के लिए आंदोलनों पर रोक लगाती है। इससे बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया बाधित नहीं हो पाती |

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *