CongressuttarakhandUttarkashi

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा विधायक का पुतला

उत्तरकाशी के नौगांव चौराहे पर पीएम और सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता
उत्तरकाशी के नौगांव चौराहे पर पीएम और सीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। उन्होंने विधायक पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि खुद विधायक ने 2017 से 19 तक मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को पैसा देने के बजाय अपने चहेतों को दिलाया है। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।

जोशीमठ मुख्य चौराहे पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिन आरोपों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। उनकी जांच 2016 में हो चुकी है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं पाया गया था। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाया कि विधायक निधि में अनियमितताएं हो रही हैं। इस दौरान ठाकुर सिंह राणा, देवेश्वरी शाह, सुखदेव बिष्ट, सुरेंद्र दीक्षित, संतोष पंवार, रोहित परमार, सतीश डिमरी, अनूप नेगी, प्रदीप भट्ट, मीना डिमरी, गीता परमार सहित कई मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

नौगांव। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता नौगांव तिराहे पर एकत्र हुए। यहां डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने डबल इंजन सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जब जब भाजपा सत्ता में आई है देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम और सीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रसाद, दीवान असवाल, राजेश रावत, आशीष रावत, दयाचंद, कुलदीप चौहान, हरीश इंदवान, वर्षा रावत, बासु देवी, वसंती देवी, रानी देवी आदि अनेक मौजूद रहे। संवाद

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *