Science-TechTechnology

PUBG India: लॉन्चिंग से पहले ही लटकी तलवार, बैन लगाने के लिए MLA ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Battlegrounds Mobile India - फोटो : Battlegrounds Mobile India
Battlegrounds Mobile India – फोटो : Battlegrounds Mobile India

पिछले साल सितंबर में पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) को भारत में बैन कर दिया गया था और अब मई 2021 में कंपनी ने पबजी मोबाइल को भारत में Battlegrounds Mobile India के नाम से लॉन्च करने का एलान किया है। बैटग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है लेकिन इसी बीच गेम पर बैन लगाने की मांग उठने लगी है। 

अरुणाचल प्रदेश के विधायक Ninong Ering ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग की है, जबकि यह गेम अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि गेम को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टोन भारतीय कानून को दरकिनार करके गेम को लॉन्च कर रही है।

Ninong Ering ने कहा है, ‘थोड़े बदलाव के साथ यह पबजी को फिर से लॉन्च करने की ट्रिक है और कुछ नहीं। इसके जरिए लाखों नागरिकों का डाटा चोरी होगा और चाइनीज सरकार के अलावा अन्य विदेशी कंपनियों को डाटा बेचा जाएगा।’

गूगल प्ले-स्टोर से हो रहा प्री-रजिस्ट्रेशन

गूगल प्ले-स्टोर से Battlegrounds Mobile India के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, हालांकि गेम की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। गूगल प्ले-स्टोर पर BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के नाम से आप गेम को सर्च कर सकते हैं, हालांकि इस नाम से कई मिलते-जुलते एप भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं लेकिन आपको सिर्फ उसे चुनना है जिसके नाम के साथ KRAFTON, Inc लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें: सबसे पास की किराना दुकान तक जाने का रास्ता बताओ

KRAFTON ने ही इस गेम को डेवलप किया है। गेम को सर्च करने के बाद आपको ‘pre-register’ का एक बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Krafton ने कहा है कि प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले प्लेयर्स को चार एक्सक्लूसिव अवार्ट मिलेंगे जिनमें Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300 AG शामिल हैं।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *