Dehradunuttarakhand

एक्सक्लूसिव: दून विवि के छात्रों को मिलेगा एक लाख का दुर्घटना बीमा, परिजन भी होंगे पॉलिसी में कवर

 

इंश्योरेंस(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इंश्योरेंस(प्रतीकात्मक तस्वीर) 

दून विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विवि सभी छात्रों और उनके परिजनों का एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराएगा। इसका प्रीमियम छात्र कल्याण भविष्य निधि से दिया जाएगा। 

विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने इस फैसले को लागू कर दिया है। इस फैसले का विवि के सभी 2160 छात्रों और उनके परिजनों को मिलेगा। छात्र या परिजनों के साथ कोई भी दुर्घटना होती है तो उन्हें बीमा कंपनी से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद मिल सकेगी। 

सांप के काटने को भी इसमें शामिल किया गया है। कुलपति ने छात्र कल्याण निधि का उपयोग सिर्फ छात्रों के कल्याण में करने के निर्देश दिए हैं। इस निधि को अनावश्यक कार्यों में उपयोग करने पर रोक लगाई है। दून विवि छात्रों को दुर्घटना बीमा की सुविधा देने वाला पहला सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान बन गया है।

यह है व्यवस्था

कुलसचिव एमएस मंद्रवाल ने बताया कि दून विवि में छात्र कल्याण निधि की व्यवस्था है। छात्रों को वार्षिक फीस में 112 रुपये की राशि छात्र कल्याण निधि के रूप में देनी होती है। अभी तक इस निधि का उपयोग कई तरह के विकास व अन्य कार्यों में किया जाता रहा है। इस निधि का उपयोग विवि अब छात्रों के दुर्घटना बीमा के रूप में उपयोग करेगा। इस बीमा की समयावधि एक वर्ष होगी। हर साल इसे रिन्यू किया जाएगा।

इस स्थिति में मिलेगा लाभ

– छात्र या परिजन की अप्राकृतिक मौत।

– दिव्यांगता।

–  सांप के काटने से मौत (स्नैक बाइट)।

– दुर्घटना में मौत। 

अब छात्र कल्याण निधि का उपयोग सिर्फ छात्रों के कल्याण में किया जाएगा। इस दिशा में छात्रों व उनके परिजनों का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। इसे लागू कर दिया गया है।

-प्रो. सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय।

Source

Editorial Team

उत्तराखंड हिंदी न्यूज (Uttarakhandhindinews.in) की संपादकीय टीम राज्य के सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और विकासशील सरोकारों को जनता तक निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम में अनुभवी पत्रकारों, राज्य मामलों के विश्लेषकों और युवा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का समावेश है, जो उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *